नवगछिया: ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

बालिका सीनियर वर्ग में अनामिका आनंद ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जूनियर वर्ग में अनन्या वात्सल्य ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रिया कुमारी को रजत पदक मिला। कैडेट वर्ग में आराध्या सिंह ने स्वर्ण और देवाश्री ने रजत पदक हासिल किया।

बालक सीनियर वर्ग में हरिओम कुमार ने स्वर्ण और शिवम कुमार ने रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग में संजीव कुमार ने स्वर्ण तथा हर्षित राय ने रजत पदक प्राप्त किया। कैडेट वर्ग में ललित शर्मा को स्वर्ण और राजकुमार को रजत पदक मिला। सब जूनियर वर्ग में कौशिक कुमार ने स्वर्ण, केशव कुमार ने रजत पदक हासिल किया। वहीं सामान्य वर्ग में जानवीर कुमार ने स्वर्ण और जेवांश कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के अंत में बालिका वर्ग में अनन्या वात्सल्य और बालक वर्ग में संजीव कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षाविद सुमित साहू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देव कुमार, खेल शिक्षक अंजनी कुमार, डॉ. अरुण कुमार, संजय सुमन तथा अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी James Fighter उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जेम्स फाइटर ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....