नवगछिया : बीते तीन दिनों से इस्माइलपुर इलाके के फुलकिया निवासी सरिता देवी अपने हक के लिए मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कौआकोली स्थित ससुराल वाले घर के सामने धरने पर बैठी है। ससुराल वाले उसे घर में प्रवेश करने नहीं दे रहे हैं। वह बार-बार पति विपिन रंजन से मुलाकात करने के लिए ससुराल वालों से अनुरोध कर रही है लेकिन उसकी कोई सुन नहीं रहा है। पीड़ित सरिता देवी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसे पड़ोसी से पता चला कि विपिन ने दूसरी शादी कर ली है, तो वह दौड़ी चली आई।

15 वर्ष पूर्व सरिता विपिन से प्रेम प्रसंग में शादी की थी। एक बेटी भी है। जब से बेटी राजश्री को जन्म दिया तब से ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। लेकिन वह विचलित नहीं हुई। बेटी और पति के लिए सबकुछ सहन करती रही। सरिता ने बताया कि जब पति की बिहार पुलिस में नौकरी हो गई तो वह बदल गए।

उसे बहला-फुसला कर मायके पहुंचा दिया। इधर चुपचाप दूसरी शादी कर ली। उसे इसकी जानकारी हुई तो वह ससुराल आई लेकिन उसे वहां से भगा दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी स्वीकार किया कि सरिता के साथ अन्याय हो रहा है। उसे हक मिलनी चाहिए। ससुराल वालों ने हक नहीं दिया तो उस परिवार का ग्रामीण सामाजिक बहिष्कार करेंगे। धरने की जानकारी पर मधुसूदनपुर पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात की। पुलिस भी सरिता को न्याय दिलाए जाने की बात कही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *