नवगछिया : कोसी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया अनुमंडल के कई इलाकों में जहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. वही रंगरा प्रखंड के कई गांव में बाढ़ ने दस्तक दे दी है. प्रखंड के मदरौनी पंचायत के ठाकुर टोला में एक दर्जन से अधिक लोगो के घरो में कोसी नदी के बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. वही नदी का पानी मदरौनी पंचायत सहित आसपास के इलाकों में पूरी तरह से फैल गया है.

,, कोसी के जल स्तर में वृद्धि के बाद तेजी से मैदानी इलाकों में फैल रहा है बाढ़ का पानी, फसले डूबी

,, कोसी के जल स्तर में वृद्धि के बाद कहीं गांव पर मंडराने लगा है बाढ़ का खतरा

कोसी नदी के बाढ़ का पानी मदरौनी पंचायत के इलाकों में फैल जाने के कारण हजारों एकड़ में लगी फसल भी पानी मे डूब गई है. वहीं प्रखंड के साधुवा, चापर गांव पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. मदरानी पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि कोसी नदी के बाढ़ का पानी पंचायत के ठाकुर टोला में प्रवेश कर गया है.

जहां 10 से 15 लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश भी कर चुका है. उन्होंने कहा कि जिस गति से नदी का पानी बढ़ रहा है अगर यही स्थिति रही तो 3 से 4 दिन के अंदर पंचायत पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ जाएगा. पंचायत के सड़क का आवागमन भी बाधित हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नदी का पानी गगरा धार को भरते हुए ठाकुर टोला में प्रवेश कर चुकी है. वही सड़क पार करने के लिए बाढ़ के पानी को मात्र 5 इंच बाकी है.

मुखिया ने कहा कि अगर पांच इंच जल स्तर में वृद्धि होती है तो बाढ़ का पानी मदरौनी पंचायत के मुख्य सड़क को पार कर जाएगा. सड़क पर करते ही बाढ़ का पानी पंचायत के नासी टोला, गोढ़ियारी टोला एवं ठाकुर टोला फैल जाएगी लगभग पूरा गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *