नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बस स्टैंड के पास मे शनिवार की देर रात को अज्ञात वाहन के टक्कर में एक 24 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई. रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर देखा तो घटना की जानकारी नवगछिया थाना को दि.
Total Downloads: 352
घटना की सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वहां पर मौजूद लोगों से शव का पहचान कराने का काम किया. फिर घटना स्थल से शव को लेकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम कराया गया.

नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक के शरीर में एक उजला रंग का गंजी है और वो हाफ पैंट पहना हुआ है, उसके गले में एक चांदी जैसा लॉकेट है. उन्होंने कहा कि यह किसी खलासी जैसा लग रहा है. इसके शव की पहचान के लिए सोमवार तक रखा जाएगा.

