नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया “जागृति” महिला शाखा के द्वारा हरियाली तीज उत्सव-2019 का भव्य आयोजन एक मेला के रूप में मारवाड़ी विवाह भवन में किया गया। उद्धघाटनकर्ता में माननीय पुलिस अधीक्षक सुश्री निधी रानी (IPS) एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मति प्रीति कुमारी, जागृति शाखा अध्यक्ष श्री मती कंचन खेमका, मंच संरक्षक श्री अभय प्रकाश मुनका, शाखा अध्यक्ष श्री निखिल चिरानिया, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती बबिता वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

अपने सम्बोधन में एसपी निधि रानी ने जागृति शाखा द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की, उन्होंने नारी सशक्तिकरण करते हुए नारियों के सशक्त बनाने हेतु तरह तरह के कार्यक्रम चलाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शाखा के आगामी कार्यक्रम के तहत 18 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्क्तदान शिविर में रक्तदान हेतु सबों से अपील की। इस उत्सव में लोगो के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक नृत्य, विभिन्न प्रकार के गेम्स, नाटक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कई प्रकार के स्टॉल, जिसमें राखी, गिफ्ट आइटम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, भगवान की पोशाक तथा खाने पीने के आइटम चाट, मोमो, चुस्की, कुल्फी मुख्य थे।

बताते चले कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई।कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा एक से एक राजस्थानी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति की गई फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक पोशाकों का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार चार्ली चेम्प्लीन बनी इशानी शर्मा को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश पलक अग्रवाल(पानी की बूंद), स्पर्श अग्रवाल(कांवरियां) को माननीय एस पी निधि रानी द्वारा पुरस्कृत किया गया। तद्पश्चात बिहार प्रान्त के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा द्वारा नई कार्यकारिणी एवं सदस्यगण को शपथ पाठइ का बोध कराया गया।

मनोरंजन कार्यक्रम में एक मिनट गेम शो एवं लक्की ड्रा का अद्धभुत आयोजन किया गया।जिसमें सभी विजेता को मंच द्वारा पुरष्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि सर्राफ, नीतू चिरानियाँ, बीना सर्राफ, बीना चौधरी, शालिनी चौधरी, कविता अग्रवाल, पूजा रूंगटा, दीप्ती रूंगटा, खुशबू रूंगटा, कंचन मुनका, अंशु मुनका, श्वेता बुबना, रिंकी शर्मा, सीमा चौधरी, सोना शर्मा, रितु चिरानियाँ, चित्रा टिबरेवाल, सीमा गाड़ोदिया, रीता गाड़ोदिया, सपना शर्मा, संध्या चिरानियाँ, सोनी सर्राफ, दीपा यादुका, कविता अग्रवाल, बुलबुल वर्मा, मोना हिसारिया, सुमित्रा केडिया, पुनम सर्राफ, के साथ साथ मायुम के सदस्य कमल टिबरेवाल, सुनील वर्मा, संदीप सर्राफ, नरेश शर्मा, वरुण केजरीवाल, चेतन मुनका, सुमित वर्मा, विकास चिरानियाँ, प्रभात पंसारी, राज चौधरी, पंकज टिबड़ेवाल, रवि चौधरी, पारस खेमका, विक्की केडिया, पूर्व अध्यक्ष रवि सर्राफ, मनोज अग्रवाल की भूमिका अहम थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *