नवगछिया में साइबर ठगी, पीएनबी खाते से 98,888 रुपये उड़ाए

मोबाइल बैंकिंग से खाते की जांच करने पर मिली अवैध निकासी की जानकारी, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 535

नवगछिया। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) खाते से 98,888 रुपये की अवैध निकासी कर ली। खाते से बड़ी रकम गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है।

पीड़ित की पहचान सरोज कुमार (41) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के नरदरिया गांव के निवासी हैं। वर्तमान में नवगछिया थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं।

सरोज कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई 2026 को उन्होंने मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से अपने बैंक खाते की जांच की। इस दौरान पता चला कि उनके खाते से 98,888 रुपये की निकासी कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने स्वयं इस राशि की निकासी की थी और न ही किसी अन्य व्यक्ति को इसके लिए अधिकृत किया था।

खाते से रुपये गायब होने के बाद उन्होंने अपने स्तर से मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने नवगछिया साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *