भागलपुर : भागलपुर लोकसभा की पिच पर पहली बार एनडीए की टिकट पर बल्लेबाजी करने उतरे अजय मंडल ने धमाकेदार तरीके से बैटिंग की। अजय ने सभी छह विधानसभा में बढ़त बनाई। नॉट आउट बैटिंग कर राजद के खिलाड़ी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को हरा दिया। अजय की इस बैटिंग में एनडीए की टीम पूरी ताकत के साथ खड़ी रही।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एनडीए के घटक दल जदयू के अलावा भाजपा और लोजपा के कार्यकर्ता भी जोश के साथ खड़े रहे। दो दशक में ढाई लाख से ज्यादा जीत दर्ज करने वाले अजय मंडल भागलपुर के पहले प्रत्याशी बन गए। 2014 में यहां से सांसद बने बुलो मंडल से भाजपा उम्मीदवार शहनवाज हुसैन को नौ हजार वोट से हार मिली थी। लेकिन 2019 में एनडीए ने सारे हिसाब पूरे कर लिए।

एक नजर भागलपुर संसदीय क्षेत्र पर : भागलपुर संसदीय क्षेत्र की कुल आबादी 30,32,226 है। जबकि वोटर 20 लाख से ज्यादा हैं। भागलपुर संसदीय क्षेत्र बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर और नाथनगर शामिल है। छह विधानसभा वाले इस क्षेत्र में नाथनगर और गोपालपुर विधानसभा सीट पर जदयू का कब्जा है। जबकि दो-दो सीट पर कांग्रेस और राजद का दबदबा है।

भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए सांसद

’ 1957- बनारसी प्रसाद झुनझुनवाला, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

’ 1962-भागवत झा आजाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

’ 1967-भागवत झा आजाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

’ 1971-भागवत झा आजाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

’ 1977- रामजी सिंह, जनता पार्टी

’ 1980-भागवत झा आजाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

’ 1984-भागवत झा आजाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

’ 1989-चुनचुन प्रसाद यादव, जनता दल

’ 1991-चुनचुन प्रसाद यादव, जनता दल

’ 1996-चुनचुन प्रसाद यादव, जनता दल

’ 1998-प्रभास चंद्र तिवारी, भारतीय जनता पार्टी

’ 1999-सुबोध रे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

’ 2004-सुशील कुमार मोदी, भारतीय जनता पार्टी

’ 2006-सैयद शाहनवाज़ हुसैन, भारतीय जनता पार्टी उप चुनाव

’ 2009-सैयद शाहनवाज़ हुसैन, भारतीय जनता पार्टी

’ 2014-शैलेश कुमार मंडल, राजद

’ 2019-अजय कुमार मंडल, जदयू (एनडीए)

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet