नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक के सामने गुरुवार की अहले सुबह राजमार्ग के गड्ढे में दो ट्रक धसने के कारण मार्ग वनवे होने एवं ओभर टेक करने के दौरान एन एच 31लंबी जाम लग गई. स्थानीय ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के अनि अनिल सिंह,सअनि मानकेशवर सिंह,सअनि परमहंस सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं जेसीबी की मदद से धसे ट्रक को सीधा कर निकाला गया.

जाम महंथ स्थान चौक से सतीशनगर चौक लगभग 15 किलोमीटर तक लंबी जाम लगी रही.भवानीपुर पुलिस एवं बिहपुर पुलिस की मदद से जगह जगह पुलिस बल तैनात कर वाहन को निकाला गया.

एन एच जाम के कारण 14 नंबर सड़क मधुरापुर बाजार एवं भ्रमरपुर में भी वाहनों की जाम लग गई थी. जाम अहले सुबह से ही दस बजे दिन तक लगी रही इस दौरान बीए पार्ट वन की परीक्षा दे रहे छात्र सहित पटना से पुर्णिया जाने वाली रात्रि बस क अलावे कई बस जाम में फसे रहे इस दौरान सवारी जाम के कारण रेलवे स्टेशन नारायणपुर पहुंच ट्रेन का सहारा लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *