खरीक : खरीक प्रखंड के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थानके समीप गंगा नदी में पूर्णिया भवानीपुर के डूबे किशोर अजीत कुमार की लाश तीसरे दिन भी नहीं मिल सकी है.लाश की बरामदगी के लिए खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पांडा ने एनडीआरएफ की टीम को लगाई. लेकिन एनडीआरएफ टीम गंगा नदी की मझधारओझल हुए किशोर की लाश खोजने में असफल रहा. एनडीआरएफ की टीम ने सबौर से काफी दूर तक गंगा नदी में किशोर की लाश की खोजबीन किया.

लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. किशोर के परिजनों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पांडा ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाश खोजने के लिए हर संभव प्रयास किया गया लेकिन लाश की बरामदगी नहीं हो सकी है. मृतक के परिजनों को आपदा अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

वही नवगछिया पुलिस जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने शुक्रवार को खरीक थाना का औचक निरीक्षण किया. डीएसपी ने मौके पर मौजूद खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम और अन्य सहायक अवर निरीक्षकों को लंबित मामले का अविलंब निष्पादन करने समेत अन्य जरूरी निर्देश दिया.

बताते चले कि खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 चौक से खरीक बाजार की ओर जाने वाले पीडब्ल्यूडी सड़क पर शुक्रवार की सुबह ऑटो और मोटरसाइकिल के धक्के से गोट खरीक पंचायत के बीएल दास के परिवार की महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई.जख्मी महिला को उपचार के लिए खरीक पीएचसी में भर्ती कराया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *