नीतीश सरकार ने बिजली का झटका देने के बाद एक बार फिर से बिहारवासियों को जोड़दार झटका दिया है. इस बार उन्होंने पुरे राज्य के शहरी इलाकों में आवासीय मकान में चल रही दुकानों को लेकर दिया है. अब आवासीय मकान में दूकान चला रहे दुकानदार अब टैक्स चोरी नही कर पाएँगे. अब आवासीय मकान और उसमे बने दुकान पर अलग-अलग टैक्स देना पड़ेगा.
कल नीतीश कुमार ने यह आदेश नगर निगम के आयुक्त को दिया है कि अब मकान के उपयोग के आधार पर टैक्स लिया जाए. अब जो भी दुकान आवासीय मकान में चल रहे हैं उनका जल्द से सर्वे कार्य जाएगा और उसके बाद वैसे दुकानदारों से व्यावसायिक कर लिया जाएगा. इस बाबत इसकी जिम्मेदारी आवासीय नगर आयुक्त अभिषेक सिंह को दी गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर निगम अब घरों के नीचे चल रही दुकानों से भी होल्डिंग टैक्स वसूल करेगा, ऐसा करने से नगर निगम के राजस्व में 20 करोड़ तक की वृद्धि होगी.


