naugachia-dot-com-anil-yadav

नवगछिया : भाजपा के नेता व पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि चालू वितीय वर्ष के 8 माह बीत जाने के बाद भी नीतीश सरकार योजना की राशि खर्च करने में विफल हो रही हैं. अभी तक वजट का सिर्फ 39 प्रतिशत राशि ही खर्च हो सका हैं. श्री यादव ने कहा कि इस रफ़्तार से कम कर नीतीश कुमार बिहार का विकास कैसे कर सकेंगे? 41 विभागों के लिए इस बार 71 हजार 500 करोड़ रुपये का योजना वजट बनाया गया हैं. लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद सिर्फ 27 हजार 495 करोड़ रुपये यानि 39 प्रतिशत ही खर्च किया जा सका हैं. इससे लगता हैं कि सरकार विकास ही नहीं करना चाहती है. अनिल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव अपने आपको पिछडो और दलितों का मसीहा कहते हैं. लेकिन सच में ये दोनों दलितों, गरीबों का विरोधी हैं. क्योकिं पिछड़ा एवं अतिपिछडा कल्याण विभाग में मात्र 0.03 प्रतिशत, सहकारिता में 0.88 प्रतिशत, संस्कृति एवं युवा विभाग में मात्र 8.39 प्रतिशत, एसटी / एससी कल्याण विभाग में 23.03 प्रतिशत, भूमि सुधार में 24.14 प्रतिशत ही राशि खर्च की गई हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *