नवगछिया : सती विहुला के मायके में आयोजित विहुला विषहरी पुजा समारोह छोटी ठाकुरवाड़ी रोड नवगछिया में शनिवार को सुबह से महिलाओं की भीड़ डलिया एवं प्रसाद चढ़ाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी वही देर शाम विर्षजन यात्रा शुरू हुई. विर्षजन यात्रा में प्रतिमा के साथ साथ मंजुषा चल रहे थे. और भक्तिमय माहौल में महिलाऐ विदाई गीत गा रही थी और बंगाल के ढाक और स्थानीय शहनाई भी विदाई स्वर में विर्षजन यात्रा को भव्य बना रही थीं.

विसर्जन यात्रा में महिलाऐ गा रही थी विदाई गीत

विर्षजन यात्रा नगर भम्रण करते हुए गौपाल गौशला के पोखर में पुहँची और प्रतिमा विर्षजन के साथ विहुला को भावभीनी विदाई दी गई. विर्षजन यात्रा में विमल किशोर पोद्दार, मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, कौशल जयसवाल, अनीष यादव, मो नईम, प्रेम कुमार, विष्णु गुफ्ता, बाबुल सोनी, जेम्स फाईटर, सलिल कसेरा, मनीष भगत, अजय विश्वकर्मा, सजन गुफ्ता, मिथुन झा, किशन कुमार, राहुल कुमार, रीतेश कुमार, अभिनंदन कुमार, सौरभ कुमार, नंदन महतो, सुशील कुमार, किशन, शुभम कुमार, मुन्ना महतो, कुंदन महतो, रवि कुमार, मनजीत कुमार, ओमप्रकाश, ततमा सहित ढेर सारे श्रद्धालु साथ साथ थे.

वही नवगछिया के मां विषहरी मंदिर में भी वैदिक विधि विधान द्वारा पूजा अर्चना की गयी. देर रात धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन किया गया जिसमें भक्त डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए. पूजनोत्सव का संयोजन अखिल भारतीय वैश्य महासभा की युवा कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता कर रहे थे.

विभिन्न आयोजनों में संयोजक कुणाल कुमार गुप्ता, लालू , चांद, भूषण, संतोष, राजीव, प्रदीप, मिठू, सोनू, राजू, पिंटू, घनेस, ललित, पंकज, पवन, राजेश आदि की भागीदारी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *