नवगछिया : नवगछिया नवादा से रविवार को बड़ी संख्या में डाक बम की सेवा में कार्यकर्त्ता रवाना हुए. सभी कार्यकर्त्ता निषाद संघ के बैनर तत्वावधान में डीजे वाहन के साथ रवाना हुए जिसमे उनके द्वारा दोपहर बाद डाक बम की सेवा में जुट गए जो कि देर रात्रि तक चला स्थानीय लोगों ने भी जुड कर इस सेवा में भाग लिया.
Total Downloads: 354
बताते चले कि सेवा में कई तरह कि मिठाई और कोल्डड्रिंक की व्यवस्था की गयी थी और आने जाने वाले कावरिया को पानी तथा आवश्यक सामग्री बांटी जा रही थी इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्व्री प्रसाद सिंह, उप्धय्क्ष गौतम यादव, सुभाष सिंह, पुलकित मंडल, कुंदन सिंह ,शशि सिंह, सुजीत कुमार, अश्विनी कुमार, रंजन, अनिल, संतोष,सुकेश, सौरभ मदन आदि अन्य भी थे.

