ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुसलमीन (एआइएमआइएम) प्रमुख सह सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नामित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ओवैसी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ही पीएम मोदी का न्यू इंडिया हैं। भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही।
Total Downloads: 199

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम किशनगंज पहुंचे ओवैसी ने बिहार के बाद यूपी चुनाव में अपनी पार्टी की करारी हार पर कहा कि संसदीय जीवन में हार-जीत तो लगी ही रहती है। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वे आवाम के लिए काम करते रहेंगे।
उन्होंने सीमांचल के पिछड़ेपन का जिक्र करते हुए बिहार और यूपी में पार्टी व संगठन की मजबूती पर जोर दिया। ओवैसी आज किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ व पूॢणया जिले के अमौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

