भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र चंद्रहास कुमार मिश्रा ऑनलाइन खरीदारी में ठगी के शिकार हो गया। उसने एक कॉमर्स कंपनी की वेबसाइट से 12,999 रुपए में मोबाइल फोन बुक किया। जब पार्सल का सील खोला तो उसके होश उड़ गए। उस डिब्बे से मोबाइल फोन के आकार और वजन का संगमरमर का टुकड़ा था।
Total Downloads: 294

उसने इसकी शिकायत लेकर जीरोमाइल थाने में गया तो थाने के एक कर्मचारी ने कहा कि इंचार्ज अभी छुट्टी पर हैं, आप बाद में आएं या साइबर सेल में इसकी शिकायत करें। उसने कहा कि बेवसाइट कंपनी के कस्टमर केयर को जब उसने शिकायत की तो उसने कहा कि शुक्रवार शाम 4 बजे तक उसे पूरी रिपोर्ट दी जाएगी।

पीड़ित छात्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने ऑनलाइन मोबाइल बुक कराया। बुकिंग के दौरान मैंने पैसे का भुगतान भी कर दिया। बुधवार को कुरियर का कर्मचारी मेरे पास पार्सल लेकर पहुंचा। उसके सामने ही मैंने जब पार्सल खोला तो उसमें पत्थर देख दोनों चक्कर में पड़ गए। मौके पर कई छात्र पार्सल मैन को भला बुरा कहने लगे। कर्मचारी ने कहा कि छात्र ने खुद अपना पार्सल खोला है, जिसपर कंपनी का सील लगा था।
सील खोलने के कंपनी का बारकोडेड सील भी फट जाता है। इसलिए कोई उसे नहीं खोल सकता है। इससे अन्य छात्र भी परेशान हैं। कई ने इसी वेबसाइट पर मोबाइल समेत अन्य सामान बुक कराएं हैं। ऐसे में उन्हें भय सताने लगा है कि चंद्रहास जैसी हालत उसका भी हो जाए। कॉलेज के शिक्षकों का कहना है कि छात्र रजिस्टर्ड ऑनलाइन कंपनी से ही वस्तुओं की खरीदारी करें। उधर, जीरोमाइल थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मेरे पास नहीं है। छात्र को पहले कंपनी के पास शिकायत दर्ज करना चाहिये।
