साहेबगंज : साहेबगंज के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बच्चा पंचायत के मंगल मेडो जंगल में एक प्रेमी जोड़े की लाश मिली। लड़के का शव पेड़ से लटक रहा था।

जबकि लड़की की लाश जमीन पर पड़ी थी। दोनों करीब दो साल से लिव इन में रह रहे थे। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है।

मृतक की पहचान मंगल मेडो गांव के रामा पहाड़िया (24) और गोड्डा जिला के बड़ा खैरवा गांव की शांति पहाड़िन (22) के रूप में की गई।

रामा पहाड़िया और शांति पहाड़िन पिछले 2 साल से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे, लेकिन दोनों ने शादी नहीं की थी।
इस संबंध में शांति पहाड़िन के भाई शुकरा पहाड़िया ने बताया कि दो साल पहले शांति और रामा का इंगेजमेंट हुआ था। तब से दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।

कुछ माह पहले आपस में विवाद होने के कारण शांति अपने मायके चली गई थी। फिर भी रामा बीच-बीच में रात में मिलने आता था। इसी दौरान शनिवार को घर में किसी को बिना बताए दोनों मंगल मेडो चले आए। दो-चार दिन रहने के बाद फिर गुरुवार को दोनों बैग में सामान लेकर निकले।

लेकिन किसी को पता नहीं चला कि वे कहां जा रहे हैं। शनिवार को कुछ चरवाहों ने गाय चराने के दौरान देखा कि पेड़ से किसी का शव लटक रहा है।

पास जाकर देखा तो एक पुरुष फंदे से झूल रहा था और एक औरत का शव जमीन पर पड़ा है। चरवाहों ने इसकी सूचना गाव में दी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहेबगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

डीएसपी ललन प्रसाद ने कहा कि मामला हत्या का है। हम लोग हत्यारों का पता लगा रहे हैं। हत्यारा कितना भी शातिर क्यों ना हो, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil