पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे उपेंद्र कुशवाहा

नवगछिया  : नवगछिया में रालोसपा की एक बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. 24 जुलाई को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह की सफलता के लिए तैयारियों पर इस बैठक में चरचा की गयी. पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि नवगछिया से अधिक से अधिक प्रतिनिधियों को पटना ले जाने की योजना है. इस अवसर पर प्रदेश के नेता हिमांशु पटेल, विनोद कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार आदि के अलावा नवगछिया के कार्यकर्ता विजय ठाकुर, प्रशांत कुमार, अंशु कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह, ललन सिंह, अशोक कुमार अकेला, संजय ठाकुर, उदय कुमार, बादल कुमार, मंटू ठाकुर, रौशन कुमार, जयप्रकाश सिंह, असलम आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *