स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2017 की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन तिलकामांझी भागलपुर विवि दस अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. पवन कुमार सिंहा ने दिया।
Total Downloads: 119
पेंडिग रिजल्ट को लेकर किया हंगामा
तिलकामांझी भागलपुर विवि के परीक्षा विभाग के सामने मंगलवार को टीआर कार्यालय के सामने जम कर हंगामा किया। इन छात्रों का आरोप था कि लगातार विवि रिजल्ट ठीक कराने के नाम पर हमें दौड़ा रही हैं। कभी कर्मचारी नहीं होते हैं तो कभी अधिकारी।

रिजल्ट नहीं मिलने से प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे है ना ही कहीं ओर नामांकन के लिए बाहर जा पा रहे है। अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया पर हमें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। कार्य कुछ हो नहीं पा रहा है। हंगामे को देखते हुए परीक्षा नियंत्रक व प्राक्टर छात्रों के सामने आए। समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा के बाद सभी की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्र शांत हुए।

