छातापुर(सुपौल) मुख्यालय के बजरंग चौक के पास एक बस्ती में शुक्रवार को पशु काटने को लेकर एक बार फिर दो पक्षों में तनाव हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनन-फानन एहतियात एक आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं एक आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फ़िलहाल नियंत्रण में है।

800x480_IMAGE62831863

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अल सुबह एक बस्ती में पशु काटने की सूचना गांव में फैली। मुद्दे पर अभी ग्रामीण गोलबंद ही हो रहे थे कि सूचना पूलिस को मिली। मौके पर कई थानों की पुलिस ने दबिश दी। एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई तो वहां कटे हुए पशु के कई अंग बरामद हुए। पुलिस ने कटे हुए पशु के अंग को जब्त कर घर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पशु काटने वाले घटनास्थल पर छापेमारी की गई तब तक आरोपी फरार हो गया। घटना को लेकर धार्मिक संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। उनका आरोप है कि इस बस्ती में आए दिन एक खास पशु काटकर उसका मांस बेचा जाता है। फिलहाल कई थाने की पुलिस गांव में कैंप कर रही है और संवदेशनशील इलाके में गश्त करते हुए वाहनों की सघन जांच हो रही है। छातापुर एसडीपीओ के चंद्रशेखर विद्यार्थी ने स्थित को नियंत्रण में बताया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *