नवगछिया : नवगछिया जी बी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष छात्र राजद नेता सुकेश कुमार की अगुवाई में महाविद्यालय के लचर शिक्षण व्यवस्था एवं कॉलेज प्रशासन की लचर व्यवस्था में सुधार लाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन एवं प्राचार्य के विरुद्ध नारेबाजी भी की.

छात्रों ने महाविद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था करने, खेल के सामानों की कमी को दूर करने, कोमन रूम को खोलने, कॉलेज में आयरन मुक्त पानी की व्यवस्था करने, कॉलेज परिसर की सफाई करने, कॉलेज की घेराबंदी कर कॉलेज परिसर में चल रहे हॉस्टल की समस्याओं को दूर करने. छात्राओं के लिए अलग कॉमन रूम की व्यवस्था करने, मत्स्य विभाग की समस्याओं को दूर करने एवं छात्र संघ का खाता खुलवाने की मांग कर रहे थे.

छात्राओं ने इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा को लिखित ज्ञापन भी सौंपा है. मौके पर छात्र संघ के उपाध्यक्ष मणिकांत यादव, महासचिव कौशल आलम, कोषाध्यक्ष अर्स राज , संयुक्त सचिव श्याम कुमार, सदस्य अमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *