नवगछिया : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में अपनी चार सूत्री मांगों को डाक कर्मी के हड़ताल पर चले जाने के करना डाक सेवा पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. नवगछिया अनुमंडल मुख्य डाक घर के समक्ष लगातार दसवे दिन भी ग्रामीण डाक सेवक संघ के संजय कुमार चौधरी की अगुवाई में गग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल जारी था. डाक कर्मियों ने कहा कि जबतक हमलोगों की चार सूत्री मांग को सरकार पूरा नहीं करती है.
Total Downloads: 349
हड़ताल जारी रहेगा. डाक कर्मी सभी ग्रामीण डाक सेवक का स्थाईकरण, ग्रामीण डाक सेवक को पेंशन लागू करने, सातवां वेतन आयोग को तुरंत लागू करने, कमलेश चंद्र कमेटी रिपोर्ट को अविलंब लागू करने की मांग कर रहे थे. इस मौके पर महाराणा प्रताप यादव, सरवन कुमार साह, दिनेश साह, राजीव कुमार सिंह, रविशंकर प्रसाद सिंह, वरुण कुमार, अजय कुमार राय, राजेंद्र मंडल, दिलीप कुमार सिंह, विनायक कुमार चौधरी, हर्ष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

वहीं डाक कर्मी के हड़ताल पर चले जाने के कारण नवगछिया अनुमंडल डाक के 33 ब्रांच पूरी तरह प्रभावित है. डाक कर्मी के हड़ताल पा जाने से जमा निकासी, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक वितरण, टीडी, आरडी का कार्य बाधित है. डाक सेवा संबंधित कार्य बाधित होने से लोगों को घोर परेशानी का सामना करना पर रहा है.

