bhimapp-kVL--621x414@LiveMint

एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर फोन चोरी होने या खो जाने पर मददगार साबित हो सकता है। अगर यूजर के फोन में इंटरनेट डाटा चालू है तो वह इसके जरिए कहीं से भी अपने फोन की लोकेशन पता लगा सकता है। इतना ही नहीं वह दूर से ही फोन पर नया पासवर्ड लगा सकता है और फोन की स्क्रीन पर कोई भी मैसेज छोड़ सकता है। इस एप के जरिए दूर से ही फोन का सारा डाटा डिलीट किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए किसी अन्य फोन में Android Device Manager डाउनलोड कर लें। इसके बाद एप में उस जीमेल आईडी से लॉग-इन करें जो खो चुके या चोरी हो चुके फोन में पहले से लॉग-इन है। इससे एक नया पेज खुलेगा, जिस पर जोर से फोन की रिंग बजाने, उसका पासवर्ड बदलने और डाटा डिलीट करने का विकल्प मौजूद होगा। अगर फोन का डाटा डिलीट करना चाहते हैं तो ‘इरेज डाटा’ के विकल्प पर क्लिक कर दें। फोन में इंटरनेट ऑन होते ही उसका सभी डाटा अपने आप डिलीट हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *