प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी के तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज नेटवर्क सिस्टम सहित चार कार्यों का शिलान्यास 14 अक्टूबर को करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) की ओर से तैयारी जोरों पर है।

नमामि गंगा परियोजना के तहत बनने वाले राजधानी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) एवं नेटवर्क सिस्टम का यह कार्य 738 करोड़ रुपये की है। नगर विकास सह आवास विभाग के निर्देश के आलोक में बुडको इसका कार्य देख रही है।

इसमें बेऊर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बेऊर सीवरेज नेटवर्क, सैदपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं नेटवर्क एवं करमलीचक एसटीपी का निर्माण होना है। इसके कार्य के लिए बुडको की ओर से एजेंसी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

केंद्र ने मार्च में जारी किया था 1050 करोड़
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सह सीवरेज नेटवर्क सिस्टम के लिए राजधानी में पाइप लाइन का जाल बिछाया जाएगा। केंद्र की ओर से मार्च में बेऊर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सैदपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं वाटर नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूर्व में 1050 करोड़ रुपये जारी किया गया था।

इसके तहत राजधानी के सीवरेज सिस्टम को ठीक करने के लिए हर एरिया में सीवरेज नेटवर्क सिस्टम बनाया जाना है। इससे घरों से निकलने वाला पानी इन पाइप लाइन से होकर सीधे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचेगा। जहां से उपचारित होने के बाद ही पानी को छोड़ा जाएगा।

गंगा में पानी गिराने पर लगेगा जुर्माना
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज नेटवर्क के तैयार होने के बाद गंगा में घरों से निकलने वाले सीवेज व औद्यौगिक अपशिष्ट गिराने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए 2020 का समय सीमा तय किया गया है। इस अवधि तक राजधानी में छह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व की अनुमति नहीं होगी। इसका समय सारिणी 2020 निर्धारित किया गया है। इस समय अवधि में सभी ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज नेटवर्क तैयार हो जाएंगे। इसके बाद गंगा में सीवेज गिराने पर जुर्माना तय किया जाएगा।

इन कार्यों का प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास
कार्य                              क्षमता          राशि
बेऊर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट :  43 एमएलडी     77.85 करोड़
बेऊर सीवरेज नेटवर्क  :       180 किमी.      398.40 करोड़
सैदपुर एसटीपी व नेटवर्क :     60 एमएलडी  188.18 करोड़
करमलीचक एसटीपी :           37 एमएलडी    73.61 करोड़

इन कार्यों का निर्माण कार्य हैं प्रस्तावित
कार्य                          क्षमता        राशि
सैदपुर सीवरेज नेटवर्क            255 किमी      431.22
करमलीचक सीवरेज नेटवर्क       97 किमी.      277.42
पहाड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट     60 एमएलडी    191.62 करोड़
पहाड़ी सीवरेज नेटवर्क           203 किमी.       541.23 करोड़
दीघा एसटीपी एवं नेटवर्क       100 एमएलडी    824 करोड
कंकड़बाग एसटीपी व नेटवर्क   150 कि मी.        578.89
कंकड़बाग सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट  50 एमएलडी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *