nitish

पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचंड बहुमत के साथ यूपी और उत्तराखंड में वापसी किया है जबकि अन्य दो राज्यों में भी सरकार बनाने में सफलता हासिल किया है. इस सफलता से गदगद पीएम मोदी के कैबिनेट ने कल शाम में एक बड़ा फैसला लिया है जिसमे केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.

 252x150xbcb91a949a198.png.pagespeed.ic.Y3s5uUsRqu

मंजूरी दी गई प्रस्ताव के अनुसार एक जनवरी 2017 से केंद्रीय कर्मचारियों को 2% महंगाई भत्ता बढ़ा हुआ मिलेगा. केंद्र सरकार के इस फैसले से लगभग 50 लाख कर्मचारियों और पेशनधारियों को इसका लाभ मिलेगा. गौरतलब है की केंद्र सरकार पिछले साल ही 1 जुलाई, 2016 से महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा चुकी है. अब सरकार द्वारा डीए में 2 फीसदी की और वृद्धि की गई है इस प्रकार महंगाई भत्ते की दर 4% पहुंच गई है जिससे सरकारी कर्मचारियों को महंगाई से निजात पाने में मदद मिलेगा. इसके अलावे सरकार 50 नए केंद्रीय विद्यालय पूरे देश में खोलने जा रही है जिसमें 50 हजार स्टूडेंट्स इस नए केंद्रीय विद्यालय में पढ़ सकेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *