
Total Downloads: 172
भागलपुर : युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादन ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन के मामले में देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी सैनिक और देश के जनता को गुमराह कर रहे थे परंतु पूर्व सैनिक रामकृष्ण गिरवाल की आत्महत्या ने उन की पोल खोल दी । केंद्र सरकार ने आत्म हत्या करने पर मजबूर किया पूर्व सैनिक रामकृष्ण गिरवाल जी को । पूर्व सैनिक रामकृष्ण गिरवाल के आत्महत्या के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा मृत सैनिक परिवार के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया है वह बहुत ही निंदनीय और अलोकतांत्रिक है । जिस सरकार में नौजवान,किसान और जवान आत्म हत्या करने पर मजवुर हो उस सरकार को पल भर भी सत्ता में बनने रहने का हक नही है ।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस – प्रशासन द्वारा जिस तरह का व्यहवार कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी जी सहित अन्य राजनेताओ के साथ किया गया है वह बिलकुल निंदनीय और अलोकतांत्रिक है । इस तरह के घटनाओ से भाजपा सरकार का क्रूरतम कला चेहरा देश के सामने आया जोकि स्वास्थ्य लोकतंत्र के लिए शुभ नही है। वन रैंक वन पेंशन लागु हो इस मामले को लेकर केद्र सरकार के खिलफ में युवा राजद लोगो को गोलबंद करेगी और जरूरत पड़ने पर आन्दोलन भी करेगी ।
