गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी मलेशिया में कार्यरत ई रवि कुमार की पत्नी कंचन कुमारी को मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर गोपालपुर पुलिस ने धनबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया तथाकथित अपहरण व हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है.
Total Downloads: 70
क्या है मामला –
गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलियाा निवासी लक्ष्मी सिंह ने अपनी बेटी कंचन कुमारी की शादी थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी सदानंद सिंह के मलेशिया में कार्यरत पुत्र ई रवि कुमार से काफी धूम-धाम से किया था. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पति – पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई. मामला तलाक व दहेज प्रताड़ना के तहत मुकदमा तक पहुँचा. न्यायालय के निर्देश पर कंचन कुमारी अपनी ससुराल धरहरा में रहने लगी. लेकिन कंचन व रवि के रिश्ते नहीं सुधरे.ई रवि के घर वाले कंचन को पागल घोषित कर उसे प्रताड़ित किया करते थे.

अपनी बरामदगी के बाद कंचन ने पुलिस को बताया के पति व ससुराल के अन्य परिजनों द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर मैं अपनी ससुराल के पिछले दरवाजे से दिन में ही निकल गई और अॉटो से भागलपुर गई. भागलपुर से वनांचल ट्रेन से धनबाद गई. जहाँ किराये पर रूम लेकर कॉल सेंटर में नौकरी करने लगी. थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कंचन का न्यायालय में बयान दर्ज करवा जायेगा न्यायालय के आदेश पर अागे की कार्रवाई की जाएगी.

