IMG-20160729-WA0002


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

खरीक  : भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व युवा राजद के राष्टÑीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शनिवार को बाढ़ व कटाव का जायजा लिया. प्रखंड के कोसी पार लोकमानपुर पंचायत पहुंचे सांसद ने पूरे पंचायत का भ्रमण किया. इस क्रम में उन्होंने हर एक पीड़ितों की समस्या को गंभीरता से सुना. उनके साथ खरीक के बीडीओ संतोष कुमार मिश्र और सीओ निलेश कुमार चौरसिया भी साथ गये थे. ग्रामीणों स्तर से सांसद को जानकारी दी गयी कि लोकमानपुर पूरा पंचायत बाढ़ प्रभावित है लेकिन प्रशासनिक स्तर से कुछ ही टोलों को बाढ़ प्रभावित माना जा रहा है. मौके पर ही सांसद ने सीओ बीडीओ को निर्देश दिया कि जैसा की आप देख रहे हैं पूरा पंचायत बाढ़ प्रभावित है तो सबों को यथोचित राहत व समुचित सहायता प्रदान करें. ग्रामीणों ने उनके समक्ष बिजली नहीं होने की समस्या रखी तो सांसद ने कहा कि जल्द ही पंचायत को बिजली से जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि इस पंचायत में सोलर पावर प्लांट की भी व्यवस्था की जायेगी. यह कार्य प्रक्रिया में है. इसके बाद गांव में विद्युत की समस्या नहीं होगी. उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही इस गांव के बहुप्रतिक्षित योजना से बनने वाला पुल का शिलान्यास किया जायेगा. सांसद ने कहा कि अक्तूबर में हर हालत पुल का शिलान्यास किया जायेगा और काम भी शुरू करवा दिया जायेगा. सांसद विजय घाट के मार्ग होते हुए लोकमानपुर पहुंचे थे.

मौके पर उन्होंने विजय घाट के नजदीक चल रहे कटाव का जायजा लिया और मौजूद कर्मियों को बचाव कार्य में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया. इससे पूर्व शनिवार की सुबह सांसद ने रोघोपुर में पिछले दिनों चल रहे कटाव का भी जायजा लिया. सांसद ने कटाव नियंत्रित देख संतुष्टि जाहिर किया और बचाव कार्य में कोताही न करने का निर्देश अभियंताओं को दिया. सांसद ने कहा कि कटाव और बाढ़ प्राकृतिक आपदा है. लेकिन इसके बाद बचाव कार्य में अगर कोई भी पदाधिकारी लापरवाही करेंगे तो यह बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष डा तिरूपतिनाथ यादव, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, सदानंद सिंह, बादो सिंह, जवाहर यादव, विवेकानंद यादव, भिखारी यादव, विजय मंडल, मो फरीद, शंभु  मंडल आदि अन्य भी उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet