गोपालपुर : समुचित प्रचार -प्रसार के अभाव में गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेशम भवन में आयोजित प्रखंडस्तरीय दिव्यांग मेला टाँय -टाँय फिस हो गया. जबकि जिला मुख्यालय से एक माह पूर्व ही तिथि निर्धारित कर दिव्यांग मेला आयोजित कर दिव्यांगों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. जिला मुख्यालय से नेत्र विशेषञ डा सत्यदीप गुप्ता, चिकित्सक डा दिनेश दयाल व नेत्र सहायक चक्रधर सिंहा प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय पहुँच गये थे.

पीएचसी गोपालपुर के संगणक प्रभाष कुमार व पुरुष कक्ष सेवक शत्रुघन प्रसाद सिंह आदि भी शिविर में देखे गये. दिव्यांग मेले में दोपहर के दो बजे बजे तक मात्र पाँच मरीजों सोनी देवी, रामजी भगत, कंतलाल मंडल, सुभद्रा देवी व रीता देवी ही अपने परिजनों के साथ दिव्यांग मेला मौजूद थीं. प्रचार -प्रसार के बारे में पूछे जाने पर आईटी ने बताया कि सभी पंचायतों के मुखिया व सरपंच को लिखित सूचना दी गई थी.

दूसरी ओर तीन दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस के मौके पर गोपालपुर प्रखंड में किसी तरह का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. संसाधन शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गोपालपुर प्रखंड में 330 विकलांग बच्चे चिन्हित किये गये हैं.22नवम्बर को विकलाँग बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों बीआरसी गोपालपुर में आवंटन के बावजूद कार्यक्रम के नाम पर खानापूर्त्ति किया जाता है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *