img-20161104-wa0008

नवगछिया :नवगछिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत के छठ घाटों का नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने निरीक्षण किया. इस दौरान नवगछिया बीडीओ ने प्रतापनगर सोकचा घाट में कटाव को देखने के बाद जेसीबी मंगवाकर घाट को तैयार करवाया, वहीं पुनामा प्रतापनगर घाट का निरीक्षण किया, इस घाट पर हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा होती है,लगभग दस हजार श्रद्धालु छठ पर्व मनाने आते है, पुनामा प्रतापनगर के कोशी नदी घाट पर नवगछिया बीडीओ के दिशानिर्देश पर घाट को तैयार करवाया जा रहा है, प्रतापनगर घाट पर लाइट के साथ कोशी नदी में डेंजर जोन बनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही इलाके के लोगों से मिलकर घाट को तैयार करने का काम बीडीओ राजीव रंजन द्वारा किया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *