,, जिला पार्षद ने किया स्कूल की जांच
,, कई तरह की अनियमितता उजागर


नवगछिया : नवगछिया की जिला पार्षद नंदनी सरकार ने शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर नवगछिया प्रखंड के धोबिनियां बासा प्राथमिक विद्यालय पहुंची. निरीक्षण के क्रम में कई तरह की अनियमितता उजागर होने की बात कही गयी. जिला पार्षद नंदनी सरकार ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय में महज 45 बच्चों की ही उपस्थित थे जबकि कुल 200 बच्चे का नाम विद्यालय में है. शिक्षक बबीता भारती विद्यालय नहीं पहुंची थी. इसकी कोई सूचना ग्रामीणों को नहीं थी. मिड डे मिल भी मेन्यु के अनुसार नहीं बनाया गया था. शुक्रवार का मेन्यु पुलाव दाल था तो फकत चावल और दाल बनाया गया था. नंदनी सरकार ने कहा कि जब प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी से मिड डे मिल और उपस्थिति पंजी दिखाने कहा गया तो उन्होंने कहा कि वह पंजी घर में है. मौके से ही जिला पार्षद ने पूरे मामले से नवगछिया बीडीओ को अवगत कराया. नवगछिया के बीडीओ ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है. जिला पार्षद के साथ उनके कई समर्थक भी मौके पर मौजूद थे. जिला पार्षद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना उनका पहला लक्ष्य है.
कहती है एचएम
धोबिनियां बासा प्राथमिकी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन देवी ने कहा कि स्कूल में खाना मेन्यू के अनुसार बना था. अनुपस्थित शिक्षिका बबीता भारती के एक परिजन का देहांत हो गया है इस कारण से वे सीएल पर हैं. सभी पंजी विद्यालय में ही है. कंचन देवी ने कहा कि राजनीतिक कारणों से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

