खरीक : मुंगेर पुलिस ने खरीक पुलिस के सहयोग से गुरुवार की रात प्रतियोगिता परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर खड़कपुर की लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी तुलसीपुर के सुमन कुमार ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी किया लेकिन दुष्कर्म आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा.मौके पर मुंगेर के खरगपुर पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी सुमन के चाचा अंबोष ठाकुर को हिरासत में लेकर अंबुश की निशानदेही पर खरीक और बिहपुर थाना के नरकटिया के कई जगहों पर पुलिस ने जगह जगह छापेमारी की लेकिन दुष्कर्म आरोपित सुमन कुमार ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर सकी.
मुंगेर की खरगपुर पुलिस के दारोगा विनय कुमार सिंह ने बताया कि तुलसीपुर के सुमन कुमार ठाकुर पिता राजीव ठाकुर ने जनवरी 2016 में मुंगेर जिला अंतर्गत खरगपुर थाना क्षेत्र के महाकोल गांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा रीता कुमारी को प्रतियोगिता परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर जालसाजी से ₹80000 की ठगी कर ली.

रकम ठगी करने के बाद मुंगेर खरगपुर थाना क्षेत्र के पंकज कुमार ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तुलसीपुर के पेशे से झोलाछाप मवेशी ग्रामीण चिकित्सक राजीव ठाकुर के पुत्र सुमन कुमार ठाकुर से मिलाया. सुमन ने युवती को नौकरी दिलाने के जाल में फंसाकर शहर के एक होटल में जबरदस्ती दुष्कर्म किया. बार बार बुला कर सुमन ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया और प्रेग्नेंट बना दिया. पीड़िता ने बताया कि बीते माह पूर्व मुंगेर जिला के खरगपुर थाना क्षेत्र के महा कुल निवासी रीता कुमारी बीते माह पूर्व अकेले तुलसीपुर आयी थी.
युवती ग्रामीणों की मदद से राजीव ठाकुर के घर पहुंच कर सुमन के पिता मां और परिवार के अन्य सदस्यों के सामने कहा कि आपके बच्चे की मां बनने वाली हूं और आप यहां मस्ती कर रहे हैं. मैं भी यही रहूंगी. इतना सुनते ही दुष्कर्म आरोपी सुमन के पिता राजीव ठाकुर आग बबूला हो गए. परिवार के सदस्यों ने पीड़िता के साथ मौके पर जमकर मारपीट किया और इस कार पीओ पर लादकर विक्रमशिला सेतु से आगे छोड़ दिया. बड़ी मुश्किल से पीड़िता जान बचाकर अपने घर तक पहुंची.
सुमन के कुकर्म से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने मुंगेर जिला के खगकपुर थाना क्षेत्र में तुलसीपुर के राजीव ठाकुर के पुत्र सुमन कुमार ठाकुर और खरगपुर के पंकज कुमार के विरुद्ध दुष्कर्म जालसाजी कर ठगी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई. मुंगेर जिला के खरगपुर थाना पुलिस राम विनय सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पंकज कुमार जमानत पर है तुलसीपुर का सुमन कुमार ठाकुर अभी भी फरार है सुमन पर दबिश बनाने के लिए इस जगह जगह छापेमारी कर रही है.जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



