कई दिनों ने गांव में शिक्षक और शिक्षिका के प्रेम प्रसंग के थे चरचे

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के इंटर स्तरीय विद्यालय के शिक्षक मनीषचंद्र राणा की जम कर पिआई बोलेरो से आये कुछ लोगों ने कर दी है. बोलेरो से आये लोगों ने मौके से ही शिक्षिका नीतू कुमारी को जबरन उठा कर चले गये. कहा जा रहा है कि शिक्षक की पिटाई करने वाले लोग शिक्षिका नीतू कुमारी के परिजन थे. जानकारी मिली है कि नीतू के घर वालों के खिलाफ शिक्षक मनीष और शिक्षिका नीतू पहले प्रेम किया फिर विवाह कर लिया. इसके बाद से नीतू के परिजन शिक्षक से क्षुब्ध चल रहे थे. मनीष का कहना है कि वह जब अन्य शिक्षकों के साथ स्कूल जा रहे थे तो उसी क्रम में बोलेरो से नितु कुमारी के पिता राम विनोद सिंह मां सीता देवी, बहनोई षेखर कुमार, भाई नीलशंकर कुमार एवं एक अन्य व्यक्ति बोलेरो से उतरे और बुरी तरह मारने पीटने लगे और नीतू को जबरन वाहन में बैठा लिया. शिक्षक मनीष ने रंगरा थाने में दिये आवेदन में छिनतई का भी आरोप लगाया है. इधर मारपीट से आक्रोशित शिक्षकों ने कहा है कि शिक्षिका का अपहरण हुआ है यदि शिक्षिका को सकुशल विद्यालय नहीं पहुंचा दिया जायेगा तो वे लोग विद्यालय बंद कर देंगे. मनीष का कहना है कि उसने नीतू के साथ दरभंगा कोर्ट में 18 माई 2016 को विवाह किया है. नीतू ने पूर्व में हुई शादी का तलाकनामा भी दे दिया है. इधर नीतू के पिता पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नीतू की दिमागी हालत इन दिनों ठीक नहीं है इसलिए उक्त शिक्षक ने उसे बरगला कर और बहला फुसला कर शादी कर ली. नीतू की शादी पूर्व में ही हो चुकी है. इधर पुलिस मामले में की जांच में जुट गयी है.

ग्रामीण आक्रोशित, समाज में गलत संदेश जा रहा है
मालूम हो कि करीब एक माह से स्कूल में इस तरह के किस्से चरचे में है. शिक्षक शिक्षिका के प्रेम प्रसंग के चरचे छात्र छात्राओं के जुबान पर है. जिससे ग्रामीण आक्रोशित है. कई ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल पठन पाठन का स्थान है न कि कोई प्रेमालय. घर की बात है तो घर तक सिमित रखना चाहिए. इस तरह की कहानी से बच्चों पर असर पढ़ता है. ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि पिछले दिनों भी इसी मामले पर पंचायती बुलायी गयी थी. वरीय पदाधिकारियों इस मामले में हस्तक्षेप कर प्रधानाध्यापक, सहित दोनों शिक्षक शिक्षिका को यहां से हटाना चाहिए. प्रधानाध्यापक भी अपनी जिम्मेदारी का वहन बखूबी नही कर पा रहे हैं. जिससे के कारण विद्यालय में इस तरह के मामले सामने आते हैं. जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है.

