img_20161002_320

नवगछिया : शनिवार को दिन के दो बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद अनिल यादव ने रेलवे राज्य मंत्री एवं दूर संचार मंत्रालय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मिल कर इलाके की समस्या से उनको अवगत कराया. पूर्व सांसद ने रंगरा और सैदपुर टेलीफोन एक्सचेंज की स्थिति से अवगत कराया. मालूम हो कि दोनों एक्सचेंज आये दिन ख़राब ही रहता है. पूर्व सांसद ने एक्सचेंज ख़राब रहने से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया. पूर्व सांसद ने मंत्री से कहा कि कई बार उन्होंने इस बाबत भागलपुर जिला स्तर के पदाधिकारियों को सूचना दी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. श्री यादव के अनुसार मंत्री मनोज सिन्हा जी भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द इस समस्या दूर किया जायेगा. श्री यादव ने कहा कि मंत्री श्री सिन्हा के साथ नवगछिया संगठन, भागलपुर जिले की राजनितिक और सामाजिक स्थिति पर भी खुल कर चर्चा हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *