IMG_20160831_38815IMG_20160901_17293IMG_20160901_48228

नवगछिया : राजनीतिक गलियारों में नवगछिया के भाजपा जिलाध्यक्ष नयाटोला निवासी विनोद कुमार मंडल का हाफपेंट इन दिनों चर्चा में है। मालूम हो कि नवगछिया नया टोला स्थित जिलाध्यक्ष का घर बाढ़ के पानी में डूब गया है और वे नवगछिया मालगोदाम के राहत शिविर में शरण लिए हुए है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन मंगलवार और बुधवार को बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने लगातार दो दिनों तक नवगछिया पहुंचे। राष्ट्रीय प्रवक्ता दोनों दिन जिलाध्यक्ष के हाफपेंट की चर्चा की। पहले दिन तो श्री हुसैन जिलाध्यक्ष को पहचान नहीं पाये वे बोलो आप विनोद मंडल हैं ? ये हाफ पेंट में क्यों है ? उस समय भी जिलाध्यक्ष ने सफाई दी थी। श्री हुसैन दूसरे दिन भी नवगछिया पहुंचे तो उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के हाफ पेंट पर चुटकी ली। हाफ पेंट पहनने पर जिलाध्यक्ष ने फिर सफाई दी। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा कि उन्हें उनसे व्यक्तिगत बातचीत के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री हुसैन ने कहा कि विनोद जमीन से जुड़े नेता हैं। बाढ़ पीड़ित होकर भी पीड़ितों के सेवा में दिन रात एक किये हुए है। जमीन से जुड़े इस तरह के कार्यकर्ता दूसरी पार्टी में दुर्लभ है। भाजपा की यही तो खासियत है।

और मोदी ने भी कर दी हाफ पेंट की चर्चा

बुधवार को नवगछिया पहुंचे पूर्व उपमुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी भी नवगछिया माल गोदाम के पास जिलाध्यक्ष की हालत देखकर हतप्रभ थे। उन्होंने भी हाफपेंट की चर्चा की तो जिलाध्यक्ष ने जलमग्न स्टेशन परिसर की और इशारा करते हुए कहा कि सर इधर ही मेरा घर है और पांच फीट पानी घर में बह रहा है। हाफपेंट पहनना मज़बूरी है। मालगोदाम राहत शिविर में रह रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष से मिलने और पीड़ितों से सुध लेने कई नेता पहुँच रहे हैं। सभी हाफपेंट पर चर्चा जरूर कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष गुरुवार की सुबह तक तीन दिनों से एक ही हाफपेंट में नजर आ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि विनोद संघ के काफी करीब रहे हैं, इस कारण हाफ पेंट से उनका लगाव है। आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं ने विनोद को संघ का यूनिफार्म पहनने की सलाह दी है।

कहते हैं जिलाध्यक्ष

भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि दिन और रात में कई बार उनको पानी में जाना पड़ रहा है। इस कारण हॉफपेंट में काफी सहूलियत होती है। उन्होंने कहा कि हाफपेंट पहनने का कोई राजनीतिक मकसद नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *