नवगछिया : रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया. बैठक में एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, डीएसपी मुख्यालय पी के झा सहित सभी थाना के थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर ने भाग लिया.
Total Downloads: 66
बैठक में 26 मार्च को निकलने वाली रामनोवमी जुलूस को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. एसपी ने कहा की नवगछिया में छह स्थानों से रामनोवमी के अवसर पर जुलूस निकाला जाएगा.

नवगछिया थाना क्षेत्र में तीन स्थानों से जुलूस निकलेगी. जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे. इसको लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. थानाध्यक्षो को अपने अपने क्षेत्र के गतिविधियों पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया है.

