नवगछिया :परमहंस स्वामी आगमानंद जी का अवतरण दिवस बुधवार को नवगछिया अनुमंडल के रंगरा गांव स्थित भगवती मंदिर के प्रागंण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Total Downloads: 382

वहीं खगडा के ग्रामीणों ने स्वामी जी के अवतरण दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकली जो दर्जनों गांव होकर पच्चीस किलोमीटर की यात्रा तय कर रंगरा गांव पहुंचा। जहाँ लोगों ने स्वागत किया।

वहीं अंगप्रदेश,कोसी,मिथिलांचल एवं अन्य जिलों से आए हुए हजारों की संख्या में लोगों ने गुरु पूजन कर स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मालूम हो कि स्वामी जी के अवतरण दिवस पर रंगरा गांव में तीन दिवसीय नवचण्डी यज्ञ एवं दुर्गा चरित कथा हो रही हैं। जिसमें श्रोताओं का जनसैलाव उमड़ पड़ी है।
महा प्रसाद का हुआ वितरण
स्वामी जी के अवतरण दिवस के अवसर पर रंगरा गांव में महाप्रसाद का वितरण किया गया। फलहारी भक्तजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। रंगरा अध्यात्म समिति की की ओर से स्वामी जी का अवतरण दिवस ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। श्री शिव शक्ति योग पीठ के दर्जनों स्वयंसेवक इस कार्य में लगे हुए थे।
घर घर में हुई विशेष पूजन
स्वामी जी के अवतरण दिवस एवं रामनवमी के पावन अवसर पर स्वामी आगमानंद जी परिवार के सदस्यों ने घर घर में विशेष पूजन का कार्य किया। तथा श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ से स्वामी जी का अवतरण दिवस मनाया। जिसकी जानकारी पंकज भारती ने दिया
