नवगछिया : आरपीएल सिजन 5 (रंगरा प्रिमियर लीग) में आज छठे लीग मैच में आज आर एस आर (राइजिंग स्टार रंगरा) ने 7 विकेट से टीएनआर (टिनटेगा नाईट राइडर्स) को हराया.

IMG_20170324_36134

टीएनआर ने टॉस जित कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएसआर के शानदार गेंदबाजी के आगे 17 वें ओवर में ही 119 रन पर सिमट गयी. टीएनआर की ओर से गौतम 26, अरुण 22, और गौरव 19 रन बनाए बांकी बल्लेबाजों ने दहाई अंक का भी आंकड़ा पार नहीं किया. आरएसआर की ओर से अच्छी गेंदबाजी करते हुए सोनु खान 2, रोशन 3, सुभम 2, मुकेश 1 विकेट लिए. 120 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसआर की टीम की शुरुवात काफी धीमी रही सलामी बल्लेबाज मुनाजिर 16 गेंदों में 7 रन और शुभम 24 गेंदों में 14 बनाकर एक समय टीम को दबाब में डाल दिया लेकिन उनके बाद बल्लेबाजी करने आये सोनु खान नाबाद 61 और मुकेश नाबाद 26 रन ने धुँवाधार बल्लेबाजी की और 17 वें ओवर में ही 7 विकेट से मैच को जीत लिया. सोनु खान ने 29 गेंद में 7 छक्के और 2 चोंके की मदद से 61 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए जिनके लिए उन्हें आज के निर्णायक नीलेश झा और रंजीत ठाकुर जी के द्वारा मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार दिया गया. आज के कॉमेंटेटर आदर्श बिक्की और विनीत और स्कोरर सूरज मिश्रा थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *