रंगरा। रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में रविवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा रेलवे ढाला के समीप हुआ, जहां बाढ़ का पानी जमा है।
Total Downloads: 262
मृतक की पहचान बूधो मलीवा, पिता स्व. महावीर मालाकार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के पानी के बीच युवक के डूबने की घटना हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

बाढ़ के बीच हुई इस घटना से सधुआ गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लोगों को गहरे पानी वाले स्थानों से दूर रखने की मांग की है।
