गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी मिश्रा ने मध्य विद्यालय डुमरिया की रसोइया रिंकी देवी को बर्खास्त करने का निर्देश प्रभारी प्रधानाध्यापक को दिया गया है. बताते चलें कि मंगलवार को मध्याह्न भोजन के दौरान द्वितीय कक्षा की छात्रा नूतन कुमारी को गर्म सब्जी की बाल्टी में खींचकर बिठाने का आरोप रिंकी देवी पर है. जिस कारण छात्रा नूतन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय में ताला जड़ दिया था. एसडीओ डा आदित्य प्रकाश के निर्देश पर गोपालपुर बीडीओ डा रत्ना श्रीवास्तव ने विद्यालय पहुँच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर विद्यालय का ताला खुलवाया. बीईओ रीता कुमारी मिश्रा ने बताया कि इस तरह के अमानवीय व्यवहार करने वाली रसोइया को ततकाल हटाने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि मध्याह्न भोजन में अनियमिता की शिकायत पर गोपालपुर प्रखंड के पाँच विद्यालयों मध्य विद्यालय मियां टोली, उर्दू प्राथमिक विद्यालय पचगछिया, कन्या प्राथमिक विद्यालय रतनगंज, प्राथमिक विद्यालय नवटोलियाा व मध्य विद्यालय धरहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से मध्याह्न भोजन में अनियमिता बरतने के कारण राशि वसूलने का निर्देश जिला मुख्यालय से निर्गत हुआ है. उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में अनियमितता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *