खरीक सब्जी हाट में मारपीट, मामला थाना पहुंचा

खरीक  : खरीक प्रखंड के सब्जी हाट में राजस्व वसूली के दौरान वसूली कर्मियों और सब्जी विक्रेताओं के बीच जम कर मारपीट होने की सूचना है. सब्जी विक्रेताओं ने एक जुट हो कर वसूली कर्मियों के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाते हुए खरीक थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. सब्जी विक्रेता मनोहर मंडल के अनुसार गोटखरीक निवासी सब्जी विक्रेता अरविंद मंडल बट्टी वसूली कर रहे थे. इस क्रम में उनसे 15 रुपये की मांग की गयी तो उन्होंने दे दिया. इसके बाद अरविंद ने दो चार करैला उठा लिया जो कि काफी महंगा है. इस पर जब विरोध किया तो अरविंद ने मारपीट की. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि करैला लेने से मना करने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद दो पक्षीय रुप ले कर मारपीट में तब्दील हो गया. इसके बाद सभी सब्जी विक्रेता एक जुट हो कर थाना पहुंचे और अरिंवद मंडल व उनके सहायोगियों की शिकायत की. मामले पर प्रभारी थानेदार अनि रामेश्वर पंडित ने कहा कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है कार्रवाई की जायेगी. इधर सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि अभी सब्जी हाट का ठेका भी निर्धारित नहीं हुआ है फिर वसूली की जा रही है जो कि गलत है. वसूली के बाद उन लोगों को रसीद भी नहीं दिया जाता है और उपर से मनमाना सब्जी जबरन उठा लिया जाता है जो कि गलत है.

कहते हैं अंचलाधिकारी

खरीक के अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि सब्जी हाट का ठेका नहीं हुआ है यह बात सही है. लेकिन वरीय पदाधिकारियों के अनुसार राजस्व वसूली कराया जा रहा है. राजस्व वूसली करने का राजस्व कर्मचारी है. राजस्व कर्मचारी अपने लोगों से राजस्व वसूली करवाते हैं. अब इस तरह के विवाद की सूचना है तो वसूली में दूसरे कर्मियों को लगाया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *