भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 6 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मानव खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बहादुर कुमार, पांडव कुमार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने लूटपाट की नीयत से ई-रिक्शा चालक पर हमला किया था। विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में हथियारों के स्रोत, आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....