विद्यालय में घुस कर चार लोगों ने प्राचार्य से की हाथापाई
Total Downloads: 87
कदवा थाना में मामला दर्ज
नवगछिया: कदवा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ठाकुरजी कचहरी टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक घनश्याम कुमार ने थाना में आवेदन देकर गांव के पुलिस सिंह, कामेश्वर सिंह और लाल कुमार सिंह पर विद्यालय में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

प्रधानाध्यापक घनश्याम कुमार ने बताया कि विद्यालय में सचिव पद पर अपना नाम देने के लिए वार्ड 7 के पुलिस सिंह द्वारा विद्यालय में घुसकर मारपीट की गई. वहीं उन्होंने बताया कि पूर्व प्रभारी द्वारा वर्ष 2013 में 8 लाख रुपए की निकासी की गई थी. जिसका मामला अब तक लंबित है. जिसको लेकर पहले से चले आ रहे सचिव को ही पद दिया गया है. जबरन अपनी दावेदारी देने के लिए सभी लोगों द्वारा मारपीट की गई. वहीं थाना प्रभारी केके भारती ने कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी की जाएगी.
