बिहार के शेखपुरा निवासी रणधीर ने शादी को करियर बना लिया है। खर्च निकालने के लिए उसने 22 साल की उम्र में ही छह शादियां कर लीं। लेकिन, इस बार वह बुरा फंस गया। पांचवी बीवी ने उसे लात-घूसों से जमकर पीटा तो छठी भी रोज जमकर खबर ले रही है।


बिहार के शेखपुरा जिले के जमलापुर मोहल्ले का रणधीर कुमार खर्चा निकालने के लिए एक के बाद  एक शादियां कर रहा था। शादी में मिले पैसों और गहनों से कुछ महीने काम चलाता, फिर अगली शादी के जुगाड़ में भिड़ जाता। बीवी को जब इस धोखे का पता चलता, वह रणधीर को छोड़कर चली जाती थी।

एक के बाद एक चार शादियों तक तो सब ठीक चला, लेकिन पांचवी शादी से मामला बिगड़ने लगा। पांचवी बीवी ने शादी कर धोखा देने के आरोप में उसकी लात-जूतों से जमकर पिटाई की। उसने अपने मायके वालों को भी बुला लिया। उन्‍होंने भी दामाद जी की जमकर ‘खातिरदारी’ की। लेकिन, रणधीर अपनी करतूत से बाज नहीं आया। उसने शेखोपुर सराय प्रखंड के पांची गांव में एक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर छठी शादी कर ली। लेकिन, शादी के बार रणधीर ससुराल से पैसे मांगने लगा। यहां से भी उसने 70 हजार रुपये व कुछ गहने तथा कीमती सामान एेंठ लिए। पोल खुलने के बाद अब छठी बीवी भी परेशान है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *