IMG_20160831_38815

नवगछिया : नवगछिया के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नवगछिया में बाढ़ की त्रासदी 2008 में आयी कोसी त्रासदी से बड़ी है. श्री हुसैन ने कहा कि नवगछिया में जल का प्रवाह कहीं पांच फीट तो कहीं छह फीट है. बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हुए हैं. अभी भी नए इलाकों में पानी फैलता जा रहा है. लोग बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं. राहत शिविरों में शरण लेने वाले लोगों को खाना तो मिल जा रहा है लेकिन जो घरों में हैं उन्हें खाना नसीब नहीं हो रहा है. प्रशासन को मुक्कमल व्यवस्था करना चाहिए. उन्होंने कहा कि खासकर आवागमन की सुविधा पर प्रशासन को खास ध्यान देना चाहिए. श्री हुसैन ने कहा कि वे 10 वर्षों में इस तरह की तबाही पहली बार देख रहे हैं. श्री हुसैन ने मौके पर ही मौजूद नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी से राहत कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने कहा की सभी राहत शिविरों की हालत ठीक ठाक है. उन्होंने पीड़ितों के लिए मुलभुत सुविधाओं के लिए मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, नगर अध्य्क्ष मुकेश राणा, लोजपा के नेता प्रवेश कुमार यादव, आशीष पांडेय, फाइटर जेम्स, अधिवक्ता अजीत कुमार आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *