IMG_20160731_25987

विद्यालय चापर प्रखंड रंगरा चौक में 31 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त हुए सहायक शिक्षक श्रीमती शोभा कुमारी के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आगाज करते हुए बीआरसी रंगरा चौक के बीआरपी मुकेश मंडल ने श्रीमती शोभा कुमारी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला श्रीमती शोभा कुमारी का जीवन संघर्ष प्रथम तीन बेटियों के बावजूद समाज में उदाहरण प्रस्तुत करती हुई बेटियों को उच्च तालिम देते हुए अच्छे घर में शादी विवाह की कभी बेटे के लिए उदास नहीं रहे द्वितीय जीवन के मध्य काल में पति कपिल देव बाबू को खो दिए बावजूद इसके जीवन पथ पर निरंतर चलती रहे तृतीय सेवानिवृत्ति के कुछ दिन पहले गंभीर बीमारी से ग्रसित हुई. मुंबई से इलाज के उपरांत फिर निरंतर विद्यालय जाती रही नए शिक्षकों को इनसे समय बद्धता निरंतरता नियमितता एवं पठन कौशल की सीख लेनी चाहिए हम इनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद सदस्य  शबाना आजमी  मुखिया प्रतिनिधि सह पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव, रघुवंशप्रसाद सिंह राकेश, भूतपूर्व मुखिया जोगेंदर यादव, सेवानिवृत शिक्षक राजकिशोर आर्य, भाजपा नेता जहांगीर आलम, जिला परिषद पति प्रवीण कुमार पंकज, उप प्रमुख रंगरा चौक महेंद्र दास, सत्संगी विभाष चंद्र पाल, अमरेश ठाकुर, शिक्षक संजय कुमार पासवान, कृष्णा कुमारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा कुमारी इत्यादि ग्रामीणों छात्रों की भी उपस्थिति थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *