शमशेर और संजय बने जिलाध्यक्ष

नवगछिया : भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने तेतरी के भाजपा नेता शमशेर आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है. वही अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष के रूप में नारायणपुर के पहारपुर निवासी पूर्व मुखिया संजय शर्मा नगर को मनोनीत किया गया.

दोनों नेताओं के मनोनयन के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल में इसकी सूचना प्रेस रिलीज़ जारी करके दिया है. दोनों नेताओं के मनोनयन पर जिला मीडिया प्रभारी विजेंद्र शर्मा, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष रुपेश रूप, डॉक्टर पप्पू, नवगछिया नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, नवगछिया के प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौधरी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन मजबूत होगा एवं भाजपा मिशन 1919 को फतेह करेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *