IMG-20160819-WA0000

पटना : सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने एक बयान में कहा है कि बिहार में बाढ़ राहत का कार्य ठीक से चल रहा है। आजादी के बाद बिहार को कई बार बाढ़ का सामना किया लेकिन राहत का कार्य जो अभी चलाया जा जा रहा है पहले कभी नहीं चलाया गया था। लेकिन बीजेपी के लोग झूठी और गलत बयानी कर के माहौल खराब कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। पुरे बिहार में बाढ़ है और मोदी पीड़ितों को भाषण सुना रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि अभी बाढ़ पीड़ितों को तीन माह तक मुफ्त राशन की व्यवस्था केंद्र सरकार को करना चाहिए। केंद्र ने अब तक बिहार को एक फूटी कौड़ी नहीं दी है। श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ एक राष्ट्रीय आपदा है। बिहार में एक तरफ सूखा है तो दूसरी तरफ बाढ़। ऐसे में तीन माह का मुफ्त रासन ही बिहार के जन जीवन को पटरी पर ला सकता है। साथ ही पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई केंद्र सरकार को करना चाहिए। दूसरी तरफ श्री सिंह ने कहा कि भागलपुर के जनप्रतिनिधि बाढ़ के समय हाथी के दांत साबित हो रहे है। प्रशासनिक पदाधिकारी अपनी मनमानी कर रहें है और जनप्रतिनिधियों के मुंह में ताला लगा हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *