नवगछिया:- नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सड़क मार्ग पर सुबह के लगभग 7 बजे ट्रक और स्कार्पियो की आमने सामने की टक्कर में स्कार्पियो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान पटना जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी ओम सिंह के पुत्र धनंजय सिंह के रूप में की गई है. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी .रंगरा पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्कार्पियो में फंसे चालक को स्कार्पियो का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय रंगरा पीएससी में भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल भेज दिया गया.
Total Downloads: 224

जबकी ट्रक का चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. मिली जानकारी अनुसार स्कार्पियो का घायल चालक धनंजय सिंह गाड़ी का मालिक भी है. जो खुद गाड़ी कार ड्राइविंग कर रहा था. ओम सिंह कटिहार में अपने पूरे परिवार के साथ रहकर जादू दिखाने का काम करता है. जो पिछले रविवार को बिहारशरीफ स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होने के लिए गया था वहां पर शादी के अवसर पर उन्हें जादू का कार्यक्रम कर पिछले सोमवार की रात्रि लगभग 12 बजे बिहार शरीफ से अकेले गाड़ी का ड्राइव करते हुए अपने घर कटिहार लौट रहे थे. इसी दौरान लंबी दूरी से गाड़ी चला कर आ रहे चालक सह मालिक धनंजय सिंह का थकान के चलते मदरौनी चौक के समीप आंख लग गई. जिससे कि पूरब के विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से स्कार्पियो आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसके फलस्वरुप स्कार्पियो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने कटिहार स्थित घायल के परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर कटिहार से उनके परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे. दुर्घटना के बाद रंगरा पुलिस ने दोनों गाड़ियों को ट्रेन के माध्यम से रंगरा थाना परिसर में ले गयी.

