नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के नवगछिया स्टेशन पर बुधवार की देर रात नवगछिया रेल पुलिस ने 17 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है . मौके से शराब के साथ मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा निवासी आर्मी जवान अवधेश यादव को गिरफ्तार किया है़ . मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तार किए गए . आर्मी जवान अवधेश यादव अभी छुट्टी पर घर आया हुआ था.
Total Downloads: 92
नवगछिया रेल पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि इसके पहले भी कई बार दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें अपने गांव के आसपास के लोगों को बेच चुका है . इस बार के खेप को ले जाने के क्रम में नवगछिया रेल पुलिस को शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर नवगछिया रेल पुलिस ने प्लेटफार्म पर छापेमारी की तो मौके पर शराब के साथ आर्मी जवान पाया गया जिसे मौके से नवगछिया रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को इस बाबत नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किए गए आर्मी जवान अवधेश यादव को जेल भेज दिया गया.


