बाल-बाल बचे बच्चे
रुपौली के मोहनपुर से आ रहे थे नौगछिया
एक साल से रूपौली थाना में था पदस्थापित

24 naugachia homegard k prijn 2


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया  : रुपौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर ओपी निवासी बिंदेश्वरी राय अपनी पत्नी प्रमिला देवी और दो बेटी सुमन कुमारी 13 और  मनीषा कुमारी 11 के साथ मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर बीआर 49 ए एस 3268 पर सवार होकर नवगछिया की ओर शुक्रवार को आ रहे थे. इसी क्रम में सुबह करीब 10:30 बजे मधेपुरा की ओर से आ रही गिट्टी लदी ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से धक्का मार दिया. जिससे मोटरसाइकिल पर सवार चारों परिवार के लोग गिर गए. जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं साथ में आ रही दोनों बेटी बाल-बाल बच गई. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से आ रही ट्रक जैसे ही मोटरसाइकिल को धक्का मारा. मोटरसाइकिल पर सवार होमगार्ड की दो बेटी धक्का लगने के बाद बायीं ओर फेंका गई. मगर दोनों दंपति ट्रक के चक्के के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा था. जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और ट्रक की तोड़फोड़ शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कदवा पुलिस भीर को संतुलित नहीं कर पा रही थी,

IMG_20170224_51124

दो घंटे रोड को किया जाम

ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो जाने के बाद उग्र भीड़ ने लगभग दो घंटे तक  बाबा विशु राउत फोरलाइन पथ को जाम कर दिया.  भीड़ इतनी थी कि किसी के समझाने से मान नहीं रही थी,  और भीर का एक ही आरोप था कि ओवर लोडेड ट्रक तेजी से होकर निकालते हैं, जिस पर प्रशासन द्वारा पैसे लेकर उन्हें जाने दिया जाता है. जो घटना का मुख्य कारण है. जिसके बाद नवगछिया, खरीक, परबत्ता ढोलबज्जा थाना की पुलिस को भी घटनास्थल पर पहुंचकर अनियंत्रित स्थानीय लोगों को नियंत्रित करने पहुंचा. मगर उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दी. जिससे पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. देखते ही देखते कुछ देर बाद उग्र भीड़ पर नियंत्रण किया गया. उग्र भीड़ को शांत होने के बाद पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया. वही परिजनों को फोन कर घटना क्रम की जानकारी दी गई. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि वह उसके पिता करीब 25 साल से होमगार्ड की नौकरी कर रहे हैं. वह 1 साल से रूपौली थाना में पद स्थापित है. वह शुक्रवार को घर से नवगछिया की ओर हम दोनों बहन के साथ निकले थे, मगर रास्ते में ही माता पिता की मौत हो गई.

अपने पीछे छोड़ गए भरा पूरा परिवार

मृतक बिंदेश्वरी राय और उसकी पत्नी प्रमिला देवी अपने पीछे दो बेटे और दो बेटी छोड़ गए. सबसे बड़ा लड़का अंकित कुमार 21 वर्ष इंटर का छात्र है, वहीं रुपेश कुमार 16 वर्ष नवी कक्षा में पढ़ता है. दो बेटी सुमन कुमारी 13 वर्ष और मनीषा कुमारी 11 वर्ष को अपने पीछे छोड़ गए हैं. माता पिता की मौत के बाद चारों भाई बहन पर पहाड़ सा टूट गया है. बिंदेश्वरी राय दो भाई थे बड़ा भाई कमलेश्वरी राय जहानाबाद में दरोगा के पद पर कार्यरत है. घटना की जानकारी मिलने पर बिंदेश्वरी के बड़े भाई भी घटनास्थल के लिए चल चुके हैं.

चीख-पुकार से माहौल हुआ गमगीन

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान परिवार वालों का अस्पताल परिसर में रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों में बिंदेश्वरी राय के दोनों पुत्री और दोनों बेटे सहित ससुराल पक्ष से सास शोभा देवी, साला अरविंद राय, अर्जुन राम और उज्ज्वल सहित कई परिवार के सदस्य पहुंचे थे. शव को देख कर मार कर रोने की आवाज से पूरा नवगछिया अस्पताल गमगीन माहौल में डूब गया. लोगों को इस बात पर भरोसा ही नहीं हो पा रहा था कि बिंदेश्वरी राय अब नहीं रहे. साथ ही पति पत्नी की एक साथ मौत होने के बाद उनके बच्चों पर क्या गुजरेगी.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

कदवा थाना थाना प्रभारी के के भारती ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया है. जिससे पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है. इसको लेकर 300 अज्ञात और 20 नामजद लोगों पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet